Hamirpur:जिला में कोरोना टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण प्रारम्भ, उपायुक्त ने स्वयं टीका लगवाकर किया फ्रंटलाईन वर्कर का उत्साहवर्द्धन

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



हमीरपुर जिला में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में आज बुधवार से फ्रंटलाईन वर्कर को कोरोना वैक्सीन  लगाने की शुरूआत हो गई है। दूसरे चरण में उपायुक्त देबाश्वेता बानिक ने कोरोना वैक्सीन लगवाकर सभी फ्रंटलाईन वर्कर का उत्साहवर्द्धन किया।


उपायुक्त ने आज डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हमीरपुर पहुंचकर कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि कोरोना के टीके को लेकर किसी भी तरह की आशंका या भ्रम न पालें। सभी फ्रंटलाईन वर्कर स्वेच्छा से आगे आते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को तय समयसीमा में पूर्ण करने में अपना सहयोग दें। उपायुक्त के अलावा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी जितेंद्र सांजटा एवं उपमंडलाधिकारी (ना.) हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल ने भी कोरोना का टीका लगवाया।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि जिला में दूसरे चरण में 2,641 फ्रंटलाईन वर्कर को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें पुलिस व गृह रक्षक जवान, शहरी निकायों के वर्कर, पंचायती राज, ग्रामीण विकास तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। प्रथम दिवस दोपहर तक पूरे जिला में 395 फ्रंटलाईन वर्कर को टीका लगाया जा चुका है। इनमें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 72, स्वास्थ्य खंड भोरंज में 85, बड़सर में 86, टौणी देवी में 25, सुजानपुर में 9, नादौन में 48 तथा गलोड़ में 70 लोगों को दोपहर तक टीका लगाया जा चुका था।


उन्होंने बताया कि टीकाकरण के प्रथम चरण में जिला में 5,425 हैल्थ केयर वर्कर को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 4,245 को टीका लगाया जा चुका है। शेष वर्कर को फॉलोअप अभियान में यह टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

जिस होटल में ठहरना पसंद करते रहे सोनिया गांधी, बिग बी और सचिन तेंदुलकर, उसी वाइल्ड फ्लावर हॉल को लीज पर देगी सुक्खू सरकार

ऊना: कोरोना से हुई ज़िले में 13वीं मौत, प्रदेश कोरोना का कहर जारी

पहली बार सामने आया सिया का परिवार: मां बोलीं- अगर बेटी दोषी है तो वहीं से फेंक दो, जहां से केतन को धक्का दिया

PoK Protest: ब्रिटेन की संसद के बाहर जुटे हजारों कश्मीरी, पीओके में सेना की बर्बरता पर जवाबदेही की मांग

डॉ. जगतराम, एक लाख ऑपरेशन का रिकॉर्ड, मिला पद्मश्री

विधानसभा सभा के पहले सत्र में हुए हंगामे के बाद राजयपाल कि सुरक्षा बड़ाई

Amethi: दो बाइकों पर पलटा प्याज लदा अनियंत्रित ट्रक, तीन युवकों की मौत; टांडा-बांदा राजमार्ग पर देर रात हादसा

हिंदू संगठनों के आगे झुका प्रशासन, विरोध के बाद पंजाबी गायक रंजीत बावा का शो कैंसिल

India-Russia: पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल

B-52 Bomber Crash: अमेरिका का बी-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त, कैलिफोर्निया में एयर फोर्स बेस से भरी थी उड़ान