Hamirpur:चिकित्सा अधिकारियों को दी कुष्ठ रोग की जानकारी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के तहत वीरवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने की।

  इस अवसर पर उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को कुष्ठ रोग के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जागरुक करने का निर्देश दिए। उन्होंने कुष्ठ रोग के लक्षणों वाले लोगों की पहचान करने तथा इनका तुरंत ईलाज शुरू करने के आदेश दिए, ताकि उन्हें इस रोग से होने वाली विकृतियों से बचाया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला में सभी कुष्ठ रोगियों को मुफ्त दवाई उपलब्ध करवाई जा रही है।

   इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कुष्ठ रोग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समय जिला में 8 मरीज कुष्ठ रोग की दवाई खा रहे हैं। कार्यशाला के दौरान डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज हमीरपुर के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज शर्मा ने विभिन्न चिकित्सा खंडों से आए हुए चिकित्सा अधिकारियों को कुष्ठ रोग के लक्षणों, पहचान एवं ईलाज के बारे में जानकारी दी।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए