सिरमौर:200 से ज्यादा नशीले कैप्सूल के साथ 2 लोग गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। क्राइम डेस्क



हिमाचल प्रदेश के ज़िला सिरमौर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अभी तक कई बड़े नशे के सौदागरों को पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने शनिवार को हरियाणा सीमा के साथ सटे नागल सुकेती बैरियर पर एक बाइक पर सवार 2 लोगों के कब्जे से 264 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि एसआईयू नाहन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुकेती बैरियर के समीप हरियाणा नंबर की एक बाइक को रोका तो बाइक पर सवार 2 व्यक्तियों चन्द्रभान निवासी रसूलपुर, यमुनानगर हरियाणा व मोहम्मद हुसैन निवासी गांव ढाढूवाला, विक्रमबाग के कब्जे से 264 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस का जिला में नशे के खिलाफ अभियान जारी है। नशे के सौदागरों को बक्शा नहीं जाएगा।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए