कांगड़ा: कोरोना वैक्सीनशन के दूसरे चरण में पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन लगाई वैक्सीन

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा। न्यूज़ डेस्क



जिला  में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कांगड़ा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को टीका लगाया गया। पुलिस सहित कोरोना काल में अग्रिम पंक्ति में रहे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों का भी टीकाकरण किया गया। बुधवार को जिला के 9 स्थानों पर इस अभियान के तहत लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिला कांगड़ा में दूसरे चरण के अभियान में अग्रिम पंक्ति में आने वाले कर्मचारियों पुलिस, गृह रक्षक, राजस्व, पंचायती राज, शहरी विकास, मिल्ट्री तथा पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों व कर्मचारियों का 9 जगहों पर कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। 


उन्होंने बताया कि पुलिस ट्रेनिंग सेंटर डरोह, आई.आर.बी. सकोह, पुलिस लाइन धर्मशाला, एस.एस.बी. सपड़ी, सिविल अस्पताल बैजनाथ (रेवन्यू), सिविल अस्पताल डाडासीबा (रेवन्यू), सिविल अस्पताल नूरपुर (रेवन्यू), सिविल अस्पताल पालमपुर (रेवन्यू), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रक्कड़ (रेवन्यू) में कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण अभियान में बुधवार को  953 लाभार्थियों  में से 79 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। सी.एम.ओ. ने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। टीकाकरण के बाद मामूली बुखार, दिल घबराना या उल्टी जैसे प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं जो सब देखरेख में होते हैं।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए