सिरमौर: ट्रक से बरामद इतने किलो चोरा-पोस्त, मौक़े से फ़रार चालक

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

सिरमौर। क्राइम डेस्क



हिमाचल-हरियाणा सीमा के बैरियर पर ट्रक से 200 किलोग्राम चूरा-पोस्त की खेप बरामद की है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा की तरफ से एक ट्रक में भारी मात्रा में चूरा-पोस्त लाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने हिमाचल-हरियाणा सीमा पर बहराल बैरियर के पास वीरवार सुबह करीब 4 बजे नाका लगाया था।


जंगल की तरफ भाग निकला चालक

नाके के दौरान हरियाणा की तरफ  से आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका तो पुलिस टीम को देखकर ट्रक चालक गाड़ी को सड़क पर छोड़कर जंगल की तरफ  भाग गया। पुलिस टीम ने जब ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में 8 बोरे भरे हुए थे, जिसमें से 200 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि एक ट्रक से चूरा-पोस्त की खेप बरामद की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना स्थल से ट्रक चालक जंगल में फरार हो गया।

डीजीपी ने पहले ही दे दिए थे संकेत

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने सिरमौर दौरे के दौरान पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता के दौरान संकेत दिए थे कि पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होने वाली है। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में नशे के खिलाफ  पुलिस सख्त है तथा नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। 




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए