मंडी:बीजली सप्लाई बंद कर रातों-रात बिछा डाली तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

मंडी। रणजीत कुमार


ग्रामीणों के विरोध के बाद भी हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर


के डोडवां और देरडू गांव में विभाग ने रातोंरात घरों के ऊपर से बिजली की ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का काम जारी रखा। कर्मचारी रात भर काम पर डटे रहे। इस दौरान बिजली सप्लाई बंद कर दी। लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। इधर, शुक्रवार शाम टावर लाइन शोषित जागरूकता समिति के अध्यक्ष रजनीश कुमार के नेतृत्व में देर शाम लोग एसडीएम सुंदरनगर से भी मिलने पहुंचे।




लोगों ने लाइन बिछाने वाले कर्मचारियों को पुलिस सुरक्षा देने का विरोध जताया। इधर, एसडीएम के जवाब से असंतुष्ट ग्रामीण कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद लोगों को फिर से वार्ता के लिए बुलाया गया। एसडीएम ने लोगों को जरूरी सलाह दी। बावजूद लोग लाइन बिछाने का काम बंद करने पर अड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनके घरों के ऊपर से लाइन डाली जाती है तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हादसों का खतरा बढ़ जाएगा। 



आरोपी: कर्मचारी पैरों से रौंद रहे फसलेें

ग्रामीण खजान सिंह, कांशी राम, अमर सिंह, भावना देवी और उत्तम चंद ने बताया कि लाइन बिछाने के लिए कर्मचारी उनके खेतों में फसल को भी पैरों से रौंद रहे हैं। ग्रामीणों ने दोटूक कहा कि यदि काम बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। 


इधर, एसडीएम राहुल चौहान का कहना है कि शुक्रवार को ग्रामीणों से दो बार वार्ता की गई है। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल वे अपने स्तर पर काम को बंद नही करवा सकते हैं। 




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए