कुल्लू: 19 वर्षीय युवक से 4 किलो चरस बरामद, गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कुल्लू। क्राइम डेस्क



बंजार में 19 साल के युवक से पुलिस ने चार किलो 110 ग्राम चरस की खेप पकड़ी है। आरोपी कार में सवार होकर गुशैणी से बंजार की ओर जा रहा था। शाईरोपा के पास पुलिस ने नाका लगा रखा था। कार को रोककर पुलिस ने युवक से पूछताछ की। पुलिस ने कुछ सवाल पूछे।


जिसके जवाब युवक नहीं दे सका। इस पर पुलिस को संदेह हुआ। जब कार की तलाशी ली गई तो चार किलो 110 ग्राम चरस पुलिस को मिली। आरोपी ने अपना नाम अनिश शर्मा और पता गांव और डाकघर दारपा, सरकाघाट, मंडी बताया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी कार भी कब्जे में ली गई है। 



पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने देर रात यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि बंजार पुलिस टीम ने चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसमें और लोगों के भी शामिल होने का भी पुलिस को संदेह है। आरोपी की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए