सिरमौर: ₹2000 नकली नोटों सहित 3 गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। क्राइम डेस्क



शहर में हाल ही में सामने आए 2000 रुपए के नकली नोट मामले में पुलिस ने कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ एक अन्य आरोपी भी शामिल था लेकिन वह नाबालिग बताया जा रहा है। आरोपी की आयु 18 वर्ष पूरी होने में करीब 2 महीने की कमी बताई जा रही है, जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कॉस्मैटिक्स की दुकान में थमाया था 2000 रुपए का नोट

गौरतलब है कि शहर में मुख्य बाजार में एक कॉस्मैटिक्स की दुकान में आरोपियों ने कुछ सामान खरीदा था, जिसके बाद उन्होंने दुकानदार को 2000 रुपए का नोट थमाया था। जब दुकानदार को नोट नकली लगा तो उसने दूसरा नोट देने को कहा, जिसके बाद आरोपियों द्वारा दिए गए अन्य नोट भी नकली निकले। शक होने पर दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचित किया था। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब उत्तराखंड के सहसपुर से 2 आरोपियों अनुराग व सोहेल को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक आरोपी अभी नाबालिग है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों की आयु भी 25 साल से कम है।

जितना खर्च उतनी ही छापते थे करंसी

उधर, पुलिस जांच में अभी तक सामने आया है कि आरोपी जितना खर्च होता था, उसी हिसाब से करंसी छापते थे। फिलहाल आरोपियों द्वारा बड़े पैमाने पर करंसी छापे जाने को लेकर कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। आरोपियों के कब्जे से एक प्रिंटर, स्कैनर, लैपटॉप व प्रैस आदि बरामद हुए हैं। एएसपी सिरमौर बबीता राणा ने बताया कि नकली करंसी के मामले में अभी तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए