कांगड़ा: बुलेट ने 3 युवाओं को करवाई हवालात कि सैर, जानिए मामला

हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा। हितेश कुमार



 बाइक के साइलैंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालना 3 युवकों को महंगा पड़ गया तथा उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। यह घटना प्रमुख कस्बा जसूर में गत दिन हुई, जब एक बाइक पर सवार 3 युवक चहल-पहल भरे कस्बा बाजार में अपनी बाइक से दहशत पैदा करने वाले पटाखों के साथ फुकरापंती कर रहे थे, जो साइलैंसर को खोलने से पैदा होती है।


जसूर स्थित यातायात पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो ये युवक उनसे उलझने लगे। पुलिस ने इन पर काबू पाकर नूरपुर थाना पहुंचाया तथा पाया कि ये युवक शराब के कथित नशे में थे। आरोपियों की पहचान भलेटा निवासी रवि, कतरोह निवासी रोहित तथा अमित निवासी सैदियां के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि इनमें एक युवक सेना में कार्यरत है।

नूरपुर के अतिरिक्त एसपी अशोक रत्न ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इन युवकों के खिलाफ धारा 353/332 आदि के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। व्यापार मंडल जसूर ने यातायात पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करते हुए बताया कि गत सप्ताह भी एक कथित वाहन चालक को पुलिस ने प्रैशर हॉर्न बजाने पर पकड़ा था।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

कांगड़ा: सड़क हादसे की निष्पक्ष जांच न होने पर, ग्रामीणों ने SP ऑफिस जमाया डेरा

प्रदेश कैबिनेट के फैसले: कॉलेज कि होंगी परीक्षा, मिलेगा नोकरी का अवसर और भी बहुत कुछ

धर्मशाला: DIGP सुमेधा द्विवेदी ने संभाला पदभार

भारी पड़ेगा साइबर क्राइम करना

गृहमंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस व युवा कांग्रेस के बीच हुई झड़प

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा

शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने साधा जयराम सरकार पर निशाना, कहा बिना तैयारी खोले थे स्कूल

सीएम कि नादौन विस को एक और नई सौगात, अग्निशमन उप-केन्द्र का उद्घाटन किया