Shimla:बारिश और बर्फबारी से किसानों-बागवानों को राहत

 


हिमाचल में ढाई महीने के सूखे के बाद बर्फबारी और बारिश के तुरंत बाद किसानों, बागवानों को बिजाई और बगीचों का प्रबंधन तुरंत न करने की विशेषज्ञों ने सलाह दी है। जिन क्षेत्रों में बर्फबारी ज्यादा हुई है, वहां बागवानों को अधिक सचेत रहने की सलाह दी गई है। अगर पेड़ों पर बर्फ ज्यादा टिकी है तो उसे डंडे की सहायता से तुरंत झाड़ना होगा ताकि पेड़ों को नुकसान होने से बचाया जा सके। बर्फबारी और बारिश से तापमान एकदम नीचे जाने से वूली एफिड, माइट,  कैंकर आदि से भी निजात मिलेगी। डॉ. एसपी भारद्वाज ने कहा कि बारिश और बर्फबारी बागवानी क्षेत्र के लिए लाभकारी है.



नवंबर की बर्फ ज्यादा समय तक टिकती है। इस कारण से बागवानों को चाहिए कि वह डंडे की मदद से फलदार पेड़ों को हिलाकर बर्फ बगीचों में गिरा दें। बागवान तौलियों से घास निकलाकर तौलियों में मल्चिंग कर लें। ऐसा करने से बगीचों में लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी। उनका कहना है कि जिन बागवानों ने पेड़ों पर चूना और नीले थोथे का लेप नहीं लगाया है, वह भी यह काम पूरा कर लें। इसके अलावा बागवानों को फिलहाल कुछ और नहीं करने की सलाह दी गई है। उनका कहना है कि तापमान एकदम नीचे आने से माइट, कैंकर, वूली एफिड से स्वयं ही निजात मिल जाएगी और किसी भी प्रकार के स्प्रे करने से बचें। 

 राज्य के कृषि निदेशक नरेश कुमार बधान ने कहा कि बारिश के तुरंत बाद रबी फसलों की बिजाई से किसान बचें। किसानों को बारिश के बाद थोड़ी धूप का इंतजार करना होगा। जब तापमान न कम और न ज्यादा (बत्तर) होने पर ही रबी फसलों खासकर गेहूं, जो, दालों और सब्जियों की बिजाई करें। ऐसा करने से फसलों को उगने को काफी मदद मिलती है।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत