धर्मशाला:खुदकुशी:सुशांत के साथ 'काई पो छे' में काम कर चुके आसिफ बसरा ने की आत्महत्या, पालतू कुत्ते की रस्सी से लगाया फंदा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। 



बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने सुसाइड  कर लिया है. गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में बसरा ने मैक्लोडगंज में जोगिबाड़ा रोड पर स्थित एक कैफे के पास सुसाइड किया है. अभिनेता ने सुसाइड क्यों किया है कि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है. कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है.


लीज पर ली थी जमीन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे. उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.



कैसे लगाया फंदा


बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा UK की एक महिला के साथ लिव इन में मैक्लोडगंज में रहते थे. गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे. इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगा लिया. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे. कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. आसिफ बसरा ने सुसाइड किया है.




कौन है आसिफ बसरा


आसिफ बसरा फेमस टीवी एक्टर हैं. वह कई बॉलीवुड मूवी ‘परजानियां’ ब्लैक ‘फ्राईडे’ के अलावा, हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में भी नजर आए थे. इसके अलावा, बसरा हिमाचली फिल्म सांझ में भी अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा, इमरान हाशिमी की ‘वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई’ मूवी में भी उन्होंने इमारान हाशिमी के पिता का किरदार निभाया था।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत