Hamirpur:केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री ने चौरी में 360 कामगारों को बांटा सामान

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



मोदी सरकार ने तीन गुना बढ़ाया मनरेगा का बजट : अनुराग ठाकुर



केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार दोपहर को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव चौरी में भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और क्षेत्र के कामगारों को साइकिलें और अन्य सामान वितरित किया।


   इस अवसर पर कामगारों को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकारों के मुकाबले इस बार मनरेगा के बजट में तीन गुना वृद्धि की है। इस बजट में मनरेगा के लिए एक लाख एक हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि को पारदर्शिता के साथ खर्च किया जा रहा है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यांे की चर्चा करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही इस क्षेत्र को कई बड़े संस्थान और बड़ी परियोजनाएं मिली हैं और इससे क्षेत्र का चहुुमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है।  


 कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने 360 कामगारों को सोलर लैंप, साइकिल और अन्य सामान वितरित किया। उन्होंने 60 कामगारों को साईकल, 216 को इंडक्शन चूल्हा और 84 को सोलर लैंप वितरित किये। उन्होंने प्रयास संस्था के माध्यम से ग्राम पंचायत स्पाहल के 10 गरीब परिवारों को राशन के पैकेट वितरित किये। उन्होंने बताया कि संस्था आने वाले समय में एक हज़ार गरीब परिवारों को राशन के पैकेट वितरित करेगी। उन्होंने बताया कि संस्था ने  अढ़ाई वर्षों में 3 लाख लोगों को मेडिकल सुविधा प्रदान कर चुकी है।


  जिला परिषद अध्य्क्ष राकेश ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर और भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य बीना कपिल, बीडीओ स्वाति डोगरा, संजीव राजपूत और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

विस् चुनाव से पहले कांग्रेस चीफ ने हिमाचल के बड़े नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

5वीं मंजिल से कूद कर कोरोना संक्रमित ने की खुदकुशी

कांगड़ा: सड़क हादसे की निष्पक्ष जांच न होने पर, ग्रामीणों ने SP ऑफिस जमाया डेरा

प्रदेश कैबिनेट के फैसले: कॉलेज कि होंगी परीक्षा, मिलेगा नोकरी का अवसर और भी बहुत कुछ

धर्मशाला: DIGP सुमेधा द्विवेदी ने संभाला पदभार

भारी पड़ेगा साइबर क्राइम करना

गृहमंत्री का पुतला फूंकने पर पुलिस व युवा कांग्रेस के बीच हुई झड़प

ब्रिटेन: मंत्री ने सहयोगी का चुंबन लेकर कोविड नियम तोड़ने पर दिया इस्तीफा

शिमला: हिमाचल कांग्रेस ने साधा जयराम सरकार पर निशाना, कहा बिना तैयारी खोले थे स्कूल

सीएम कि नादौन विस को एक और नई सौगात, अग्निशमन उप-केन्द्र का उद्घाटन किया