एचआरटीसी बस में चलते हुए लगी आग

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो किन्नौर (विक्रम नेगी)।


पवारी के निकट हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में आग लगने से बस में सवार 13 लोगो की जान बाल- बाल बची। घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है। बताया जा रहा कि हमीरपुर से रिकांगपिओ आ रही बस(एचपी 25 ए-1327) में अचानक आग लग गई।

हादसे के वक्त बस में 13 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुरुआत में बस में आग थोड़ी लगी,लेकिन देखते देखते भड़क गई। चालक द्वारा बस को सड़क किनारे खड़ी कर आग को बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग बेकाबू होता देख बस चालक व परिचालक द्वारा अग्निशमन विभाग को कई बार फोन किया गया।


 अग्निशमन विभाग द्वारा फ़ोन न उठाने की सूरत में कुछ लोगो ने एसडीएम कल्पा सुरेंद्र ठाकुर व एसपी साक्षी वर्मा को फोन द्वारा घटना की सूचना दी। जिस के बाद एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर द्वारा पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचित कर घटना स्थल पर भेजा गया। तब तक बस को काफी ज्यादा नुकसान हो चुका था। समय रहते ही यात्री नीचे उतर गए थे।अड्डा प्रभारी रिकांगपिओ गोपाल चंद का कहना था की बस को नुकसान पहुंचा है।


NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Vikram Negi
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए