वाहन ने कुचला स्कूटी सवार, मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो ऊना (जतिन)।
फाइल फोटो:काल्पनिक तस्वीर

उपमंडल अंब के पक्का परोह में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय नेक मोहम्मद निवासी बैरियां में रूप में हुई है। 

पुलिस ने व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई कर दी है। बताया जा रहा हादसे के बाद से वाहन चालक मौके से फरार है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार रात सवा दस बजे अंब-ऊना मार्ग पर नेक मोहम्मद स्कूटी पर घर की ओर जा रहा था। 

पक्का परोह के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे नेक मोहम्मद बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से जख्मी नेक मोहम्मद ने दम तोड़ दिया। अज्ञात वाहन सवार मौके से फरार हो गया। मृतक बणे दी हट्टी में मीट शॉप चलाता था। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।


NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से