हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने भरा नामांकन

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो हमीरपुर। (अंकित)

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रामलाल ठाकुर ने नामांकन पत्र भर दिया है। डीसी हमीरपुर रिचा वर्मा के समक्ष उन्होंने नामांकन भरा। इस मौके पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद सुक्खू, हाल ही कांग्रेस में शामिल व पूर्व सांसद सुरेश चंदेल शामिल रहे। 
विज्ञापन
उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप राठौर, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस पार्टी में प्रथम पंक्ति के नेता मौजूद रहेंगे। आनंद शर्मा, वीरभद्र, रजनी पाटिल और गुरकीरत सिंह चॉपर से हमीरपुर पहुंचने वाले हैं।


गांधी चौक शुरू से ऐतिहासिक रैलियों का गवाह रहा है। यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह के अलावा तमाम बड़े नेताओं का संबोधन पूर्व में हो चुका है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस गांधी चौक से रैली को संबोधित करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के गढ़ में होने वाली कांग्रेस की इस पहली चुनावी रैली पर सबकी नजरें हैं। चूंकि पांच विस क्षेत्रों वाले इस जिला में वर्तमान में कांग्रेस से तीन विधायक हैं, जबकि भाजपा केवल दो विस क्षेत्रों पर सिमट चुकी है।


NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Ankit
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए