नशे को लेकर वायरल वीडियो में अहम भूमिका निभाने वाला युवक देसी कट्टे सहित गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला। रेक्टा

महीने पहले उस वक्त सोशल मीडिया में सनसनी पैदा हो गई थी, जब नशे की हालत में रोहडू उपमंडल के तुषार चौहान ने फेसबुक पर लाइव आकर नशे को लेकर बडे़-बडे़ दावे करने शुरू कर दिए थे। 

विज्ञापन


ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने तुषार चौहान को देसी कट्टे व रौंद के साथ गिरफ्तार किया है। टिक्कर चौकी प्रभारी भागीरथ शर्मा अपनी टीम के साथ लोक सभा चुनाव के मद्देनजर टांगरी नाला मौजूद थे। इसी दौरान शौंरंथा की तरफ से पैदल आ रहा था। पुलिस को देखते ही युवक वापस भागने लगा।


भागने से पहले ही युवक को काबू कर लिया गया। पहचान पूछने पर उसने खुद को 28 वर्षीय तुषार निवासी खांगटा बताया। तलाशी के दौरान लोअर जेब से एक देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया। देसी कट्टे व कारतूस को लेकर कोई भी वैध लाईसेंस नहीं पेश कर सका। युवक पर बिना लाईसेंस देसी कट्टा व जिंदा कारतूस व वैध लाईसेंस न होने पर रोहडू थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


रोहडू के एसडीपीओ अनिल शर्मा ने पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि जब इस युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर नशे के कारोबारियों को पकड़वाने के दावे किए थे तो पुलिस ने उसकी मदद लेने की भी कोशिश की थी, लेकिन तुषार चौहान पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक मामूली सा भी सुराग नहीं दे पाया था।

NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Vicky Raikta
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत