कांस्टेबल को थप्पड़ मारने पर कां. विधायक के खिलाफ चार्जशीट तैयार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो,(सूत्र संवाद) शिमला। 

 कांग्रेसकार्यालय के बाहर ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल को थप्पड़ मारने के मामले में शिमला पुलिस ने पूर्व मंत्री एवं डलहौजी से कांग्रेस विधायक आशा कुमारी के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। अदालत में चार्जशीट दाखिल करने से पहले पुलिस ने फाइल को कानूनविदों के पास परामर्श के लिए भेजा है।

इस मामले में पुलिस ने आशा कुमारी के खिलाफ चार गवाह तैयार किए हैं। मामला दिसंबर 2017 का है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हिमाचल विधानसभा चुनाव में हार पर मंथन के लिए राजीव भवन शिमला पहुंचे थे। आशा कुमारी पार्टी कार्यालय आ रही थीं।

इससे पहले कि वह कार्यालय में दाखिल हो पातीं, उन्हें गेट पर पुलिस ने रोक दिया। आरोप है कि इस दौरान आशा कुमारी ने एक महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, महिला कांस्टेबल ने भी हाथ उठाया। इस पर खूब हंगामा हो गया। विधायक ने उस समय आरोप लगाया था कि पहचान बताने के बावजूद महिला कांस्टेबल ने उन्हें राहुल गांधी की बैठक में जाने से रोका।

उन्हें और अन्य महिला कार्यकर्ताओं को धक्का दिया और अपशब्द कहे। महिला कांस्टेबल ने विधायक के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज करवाया है। आशा कुमारी की ओर से भी शिकायत पत्र दिया गया, लेकिन उस आधार पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। उधर डीएसपी सिटी योगेश दत्त जोशी ने कहा कि चार्जशीट दाखिल करने से पहले फाइल परामर्श के लिए कानूनविदों को भेजी गई है। 
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

BJP Leaders Meet: पएम आवस म भजप पदधकरय क मरथन बठक आगम चनव पर गहन चरच क अटकल

सेल्फी लेना पड़ा भारी, सतलुज नदी में फंसे युवक-युवती

सूमो हादसे कि शिकार, चालक और नौ महिलाएं घायल

बारिश से सड़क पर गिरा बिजली का खंबा

कपल चैलेंज से आप पड़ सकते है एक भारी मुश्किल में, जानिए

शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी, चिट्टे का मुख्य सप्लायर नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

मार्ग में बर्फ पर एक साथ स्किड हुईं 2 बसें, बड़ा हादसा टला

टीचर ने बेरहमी से पीटा छात्र

कांगड़ा:मां को चाचा संग अवैध संबंध बनाते बेटे ने देखा, दोनों ने मिलकर मासूम को दी दर्दनाक मौत

खाई में गिरी बारात के साथ लौट रही कैंपर गाड़ी, 1 बच्चे की मौत, 15 घायल