हमीरपुर: कार और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो हमीरपुर (सूत्र संवाद)।

जिला हमीरपुर के भोरंज के बैलग के पास एक टिप्पर और कार की भिड़ंत हो गई। हालांकि दुर्घटना में किसी को भी चोटें नहीं आई हैं, लेकिन वाहनों को कुछ नुकसान अवश्य हुआ है। कार और टिप्पर की भिड़ंत पर दोनों चालक आपस मे उलझते रहे, जिस कारण लगभग आधा घंटा जाम लगा रहा। पुलिस थाना से एक किलोमीटर दूर घटी इस घटना से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और ट्रैफिक पूरी तरह बंद हो गया। इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर पुलिस थाना भोरंज से कर्मचारी पहंुचे और जाम को खुलवाया। दोनों वाहन चालकों ने आपस में समझौता कर लिया और एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करवाया। पुलिस ने आकर जाम को खुलवा दिया, तब कहीं जाकर लंबी वाहनों की कतारों से लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। थाना प्रभारी एसएचओ कुलवंत ने बताया कि दोनों वाहन चलकों ने आपस मे समझौता कर लिया है। पुलिस ने जाम खुलवा दिया था।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए