फिर पलटा श्रद्धालुओं से भरा ट्राला

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो ऊना (सुनील)।

ऊना-होशियारपुर रोड पर वनखंडी के निकट यात्रियों से भरा टैंपो पलट गया। जिससे हादसे में पंजाब के लुधियाना से संबंधित दर्जनों यात्री घायल हो गए। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे तब हुआ, जब टैंपो यात्रियों को लेकर होशियारपुर की तरफ जा रहा था।

बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध से माथा टेककर यात्रियों से भरा टैंपो जब पंडोगा के निकट चढ़ाई चढ़ रहा था तो इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। इसमें सवार यात्री बुरी तरह से लहुलूहान हो गए। हादसे के तुरंत बाद वहां चीखों पुकार शुरू हो गया। हादसे की जानकारी मुख्य सड़क पर जा रहे लोगों ने पुलिस और प्रशासन को दी। इसके बाद जिला प्रशासन के अधिकारी मौका पर पहुंचे।

डाक्टरों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। गंभीर रूप से घायलों को लेकर एम्बुलैंस 108 गाड़ियां ऊना अस्पताल पहुंची, जहां उनका उपचार जारी है। डी.सी. राकेश प्रजापति ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को मौका पर भेजा गया है। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। टैम्पो में सवार अधिकतर यात्री लुधियाना के लबोवाल तथा शिमला पुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं।



NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Sunil Awasthi
Himachal Crime News
 HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए