चलती गाड़ी में लगी आग

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो बिलासपुर (सूत्र संवाद)।

घुमारवीं-घाघस मार्ग पर एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने की भनक लगते ही ड्राइवर तुरंत चलती कार से बाहर कूद गया। चालक स्थानीय निवासी ही बताया जा रहा है। एएसआइ प्रभाकर शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी।


हादसे में किसी को चोटें नहीं आई। लेकिन अचानक कार में आग लगने की इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, चलती कार में आग लगती देख मौके पर सैकड़ों लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन पानी से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया, लेकिन तब तक आग भारी नुकसान कर चुकी थी।

NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से