खाई में जा गिरी एक निजी बस, 10 की मौत 35 घायल

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो चंबा। रोहित

जिला चंबा के क्षेत्र डलहौज़ी के अंतर्गत एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब पठानकोट से डलहौज़ी की ओर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इससे बस में सवार 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन 
शनिवार शाम हुआ हादसा इतना भयंकर था कि 45 सीटर बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। बचाव कार्य में सेना के जवानों ने भी भरपूर सहयोग दिया। घायलों को भी मुश्किल से सड़क तक लाया गया। 


बस में 45 के आसपास क्षेत्र के लोग सवार थे। घटना में घायल हुए लोगों को नजदीकी सिविल अस्पताल डलहौज़ी, हरिगिरी हॉस्पिटल ककीरा और आशीर्वाद हॉस्पिटल बनीखेत ले जाया गया।

एसडीएम डलहौज़ी डॉक्टर मुरारी लाल ने बताया कि इस हादसे के समय बस में करीब 42 से 45 यात्री सवार थे। एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि बस पठानकोट से डलहौजी जा रही थी,लेकिन जैसे ही बस नैणी खड्ड के पास पंजपुला के समीप पहुंची तो चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में जा गिरी। 


विधायक बिक्रम सिंह जरियाल और भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थानीय लोगों,सेना के जवानों और पुलिस के जवानों की बचाव कार्य को शीघ्रता से अंजाम देने के लिए सराहना की।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Rohit Thakur
Himachal Crime News
 Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत