लखनऊः विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपी संदीप कुमार को मिली जमानत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो लखनऊ।( इंडिया टुडे)

लखनऊ के चर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड के एक आरोपी संदीप कुमार की जमानत हाई कोर्ट ने मंजूर कर ली. दरअसल, संदीप के खिलाफ मुख्य आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी को उकसाने के साक्ष्य नहीं मिले. इसी आधार पर हाईकोर्ट ने उसे जमानत दे दी.
हाई कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में यूपी पुलिस के बर्खास्त सिपाही संदीप को जमानत दे दी. वारदात के वक्त संदीप मुख्य आरोपी प्रशांत चौधरी के साथ ही था. विवेक तिवारी हत्याकांड के मामले में आरोपी संदीप कुमार ने बेल एप्लिकेशन हाई कोर्ट में डाली थी.


इस मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने सरकारी वकील की सारी बहस को खारिज कर दिया. हालांकि मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना के वकील ने इस बेल का बहुत ज्यादा विरोध किया. जिसे लेकर उनकी जज से तीखी बहस भी हुई.
हाई कोर्ट के जज ने कहा कि ट्रायल में तय करिए जो करना है. प्रशांत चौधरी ने गोली मारी है. उसके खिलाफ जो करना है करो. लेकिन संदीप के खिलाफ कोई सबूत नहीं है हत्या करने या प्रशांत को उकसाने का. इसके बाद न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने संदीप कुमार को दे दी.


बता दें कि लखनऊ में विवेक तिवारी एपल के एरिया मैनेजर थे. 28 सितंबर 2018 की रात विवेक तिवारी अपनी सहकर्मी सना को छोड़ने अपनी एक्सयूवी से जा रहे थे. तभी रात के करीब डेढ़ बजे बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार ने उन्हें रुकने का इशारा किया था. जब ने नहीं रुके तो सिपाही प्रशांत चौधरी ने विवेक निशाना बनाकर गोली चला दी थी. जिसमें विवेक की मौत हो गई थी. जबकि सना इस हमले में बाल-बाल बच गई थीं. इसके बाद आरोपी दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. उनके खिलाफ विवेक की सहकर्मी सना और उनकी पत्नी कल्पना ने FIR दर्ज कराई थी.
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से