मंडी:बिजली तार की चपेट में आने से ट्रक पर लदी मशीनरी में लगी आग

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो,(अजय) मंडी।

विक्टोरिया पुल के पास अचानक ट्रक में लदी मशीनरी ने बिजली की तारों की चपेट में आकर आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटों और धुएं से पूरा क्षेत्र भर गया। लोग किसी बड़ी अनहोनी का अंदेशा भांपते हुए घरों से बाहर सुरक्षित स्थान पर भागने लगे।




सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसी बीच पठानकोट-मंडी एनएच पर यातायात ठप गया। कई किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह घटना करीब साढ़े पांच बजे की है। शाम आठ बजे तक यातायात पूरी तरह से सुचारु नहीं हो सका था।

उधर, बिजली के तारें टूटने से साथ लगते क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है। लोग रात तक अंधेरे में रहे। जाम से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रक ड्राइवर ने घटना के समय छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।

बिजली बोर्ड की कार्यशैली पर सवाल

आग बुझाते अग्निशमन कर्मी

एसएचओ विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रक पर लदी मशीनरी तारों की चपेट में आ गई और आग लग गई। 

एनएच पर तार क्रास नहीं हो सके, लेकिन शहर के कई वार्डों में तारों का जंजाल हैं। एनएच पर भी यही आलम है। सड़कों पर भारी मालवाहक वाहनों के लिए कोई मापदंड निर्धारित नहीं हैं। इसके चलते तारों की चपेट में आकर अकसर ऐसे हादसे हो सकते हैं।

जो कभी भी बड़े जानमाल के नुकसान का कारण बन सकते हैं। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता मनोज पुरी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही बिजली रिस्टोर करने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने माना कि तारों की चपेट में आकर आग लगी है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Ajay
Himachal Crime News
 Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

BJP Leaders Meet: पएम आवस म भजप पदधकरय क मरथन बठक आगम चनव पर गहन चरच क अटकल

टीचर ने बेरहमी से पीटा छात्र

सूमो हादसे कि शिकार, चालक और नौ महिलाएं घायल

बारिश से सड़क पर गिरा बिजली का खंबा

शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी, चिट्टे का मुख्य सप्लायर नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

मार्ग में बर्फ पर एक साथ स्किड हुईं 2 बसें, बड़ा हादसा टला

कांगड़ा:मां को चाचा संग अवैध संबंध बनाते बेटे ने देखा, दोनों ने मिलकर मासूम को दी दर्दनाक मौत

सेल्फी लेना पड़ा भारी, सतलुज नदी में फंसे युवक-युवती

खाई में गिरी बारात के साथ लौट रही कैंपर गाड़ी, 1 बच्चे की मौत, 15 घायल

ये कैसी चिढ़: शादी नहीं हो सकी तो तुड़वाने के लिए भेजने लगा अश्लील वीडियो, लड़के पर पहले से दर्ज है रेप का केस