दो साल से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला कंकाल

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो,(सूत्र संवाद) शिमला। 

रामपुर क्षेत्र के ननखड़ी इलाके में एक बुजुर्ग के दो साल बाद जंगल में कंकाल के अवशेष मिले हैं। बुजुर्ग के बेटे ने कंकाल के पास पड़े जूतों से उसकी शिनाख्त की। कंकाल जंगल में बड़े-बड़े पत्थरों के बीच में पड़ा था। फिलहाल पुलिस ने कंकाल के अवशेष कब्ज में ले लिए हैं और परीक्षण के लिए इन्हें फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।


पत्थरों में फंसा बुजुर्ग का कंकाल, जूता व खोपड़ी
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ननखड़ी के घहालटी गांव का रहने वाला 70 वर्षीय जबलू राम पुत्र फागनू राम बीते करीब दो साल से गायब था। उसके परिजनों ने 26 अप्रैल 2017 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन तलाशी के दौरान पुलिस को भी कोई सफलता नहीं मिल सकी। रविवार को ननखड़ी के पुनन खनेरी जंगल से गुजर रहे लोगों की नजर जंगल में कंकाल पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना ननखड़ी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम तफतीश में जुटी।

घटनास्थल पर मृतक के पुत्र ने कंकाल के पास पड़े जूतों से उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने कंकाल के अवशेष चादर में एकत्रित किए। डीएसपी रामपुर अभिमन्यू वर्मा ने बताया कि अवशेष परीक्षण के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मृतक की गुमशुदगी की थाने में रिपोर्ट दर्ज थी।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-AJAY
Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

शिमला: इंडोनेशिया से आई IPS महिला पहुंची सीएम कार्यालय, मचा हड़कंप

पानी की टंकी से बरामद मां बेटे का शव

मामले में आया नया मोड़, रिश्वत के आरोपी फ़रार SHO कि कार से चिट्टा मिला, NDPS एक्ट दर्ज़

RCB vs MI: मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदों पर फिरा पानी, आरसीबी बनी टेबल टॉपर; भुवनेश्वर-क्रुणाल ने बिखेरा जलवा

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

UP : बुंदेलखंड में भीषण गर्मी से बीमारियों की चपेट में आकर सात की मौत, उल्टी-दस्त और बुखार के मरीज बढ़े

MI vs KKR: रोहित ने लगाया अर्धशतकों का 'पचासा', कोहली को पछाड़ा; रहाणे ने गंभीर का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी, तीन उम्मीदवार बदले गए