पानी की टंकी से बरामद मां बेटे का शव
ब्यूरो,(रुचिका) कांगड़ा || इंदौरा के तहत डाह कुलाड़ा गांव में पानी की टंकी से मां और बेटे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। भूमिगत पानी की टंकी से संदिग्ध परिस्थितियों में मां व मासूम बेटे का शव बरामद हुआ है। 28 वर्षीय महिला सपना देवी व साढे 3 वर्षीय अंगद के रूप में पहचान हुई है।
घर के लोगों ने सुबह साढ़े आठ बजे पानी आने पर जब टंकी का ढक्कन खोल कर देखा तो मां व बेटे की लाश उसमें पड़ी थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा, एसडीएम गौरव महाजन मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-RUCHIKA
Himachal Crime News
H.P Bureau



Comments
Post a Comment