मामले में आया नया मोड़, रिश्वत के आरोपी फ़रार SHO कि कार से चिट्टा मिला, NDPS एक्ट दर्ज़

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। क्राइम डेस्क

इंस्पेक्टर योगराज होंगे नादौन थाने के नए एसएचओ, नीरज राणा को विभाग ने किया लाइन हाज़िर


 25 हज़ार कि रिश्वत के आरोपी फरार चल रहे नादौन के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज राणा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उनकी गाड़ी से अब चिट्टा बरामद हुआ है। विजिलेंस टीम ने कार के डैशबोर्ड में रखे पर्स से 0.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। फ़रार थाना प्रभारी के खिलाफ अब एनडीपीएस एक्ट में भी मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है।

नीरज राणा को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। जांच में अब तक की सेवाओं का रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। अब इंस्पेक्टर योगराज चंदेल को नादौन थाना का एसएचओ नियुक्त किया है। योगराज विजिलेंस थाना हमीरपुर में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में पुलिस लाइन हमीरपुर में रहे हैं। 


वहीं, रिश्वत का आरोपी एसएचओ वारदात के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। विजिलेंस और हमीरपुर पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। बीते मंगलवार को लेबर चौक नादौन में दुधारू पशुओं का कारोबार करने वाले व्यापारी से 25 हजार रुपये रिश्वत लेने और विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए वह फरार हुआ था।


सेरी कल्चर रोड पर कार को खड़ा करने के बाद वह बेला के जंगल की तरफ भागा था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गया है। अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाने का प्रयास कर रहा है। 


आरोपी पर विभागीय जांच के साथ उसकी प्रॉपर्टी की भी जांच होगी। कहां-कहां जमीनें और मकान खरीदे हैं। बैंक में खुद और परिवार के सदस्यों के नाम पर कितनी पूंजी है, यह सब जांच के दायरे में आएगा। वर्तमान में उसके पास करीब दस लाख की लग्जरी कार है। हमीरपुर विजिलेंस के डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि एसएचओ को ढूंढने में टीम लगी है। 


एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि आरोपी को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर योगराज को नादौन थाने का एसएचओ नियुक्त किया गया है।

नादौन थाने में काटा प्रोबेशन पीरियड

बता दें कि आरोपित नीरज राणा ऊना जिला के हरोली का रहने वाला है और 2010 में बतौर सब इंस्पेक्टर भर्ती हुआ था। उसका प्रोवेशन ट्रेनिंग पीरियड भी हमीरपुर व नादौन थाने में ही कटा है। इसके बाद वह विजिलेंस विभाग शिमला में भी नियुक्त हुआ। बाद में कांगड़ा जिले के जवाली में बतौर थाना प्रभारी तैनात रहा। 2020 में नीरज राणा नादौन थाने का प्रभारी तैनात हुआ।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए