कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद युवक ने गोली मारकर किया सुसाइड

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। अमन खांगटा


कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद युवक घर पर पहुंचा और जोर-जोर से गाने लगाए. बाद में खुद को बंदूक से गोली मार ली और सुसाइड कर लिया. मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में हुआ है. शिमला के डीएसपी कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम की यह घटना है. शिमला के पुलिस थाना ठियोग के तहत देवी मोड़ के पास सनाना गांव में 19 वर्षीय बीटेक छात्र ने सुसाइड किया है. युवक ने फसल की सुरक्षा करने के लिए घर में रखी 12 बोर की बंदूक से खुद गोली मार ली। हालांकि, उसने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा नहीं हो सका है।


पुलिस के मुताबिक, रोहित, गांव सनाना, डाकघर संधू ने अपने कमरे में खुद को गोली मारी है. 19 वर्षीय रोहित प्रगति नगर के अटल विहारी वाजपेयी इंजीनियरंग कॉलेज में बीटेक का छात्र था. पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घर में रखी 12 बोर की बंदूक का लाइसेंस पिता रमेश चंद के नाम पर है. पिता बागवान हैं और उनके तीन बेटे हैं।रोहित सबसे बड़ा था।


पता चला है कि रोहित प्रगतिनगर से छैला में वैक्सीन लगवाने आया था. उसके बाद वह घर आ गया. उसने फोन कर छोटे भाई से पूछा कि पापा-मम्मी कहां है. उसके परिजन भी वैक्सीन लगवाने के लिए गए थे. बाद में उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और जोर-जोर से गाने चलाता रहा. शाम को जब परिजन घर आए तो कमरे में देखा कि गन पड़ी हुई है और रोहित भी अचेत पड़ा है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से