रोहड़ू: छात्र से अश्लील बातें करने वाले आरोपी प्रिंसपल सस्पेंड

हिमाचल क्राइम न्यूज़

रोहड़ू। क्राइम डेस्क


 छात्रा के साथ अश्लील बातें करने के आरोप में हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले क सीमा कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने अगले आदेशों तक एससीईआरटी सोलन में कार्यकारी प्रिंसिपल को तैनाती दी गई है। शिक्षा सचिव से बिना पूछे जिला मुख्यालय को छोड़ने पर भी रोक लगा दी है।

कार्यकारी प्रिंसिपल के खिलाफ रोहडू पुलिस ने मामला दर्ज किया है। फोन कॉल रिकॉर्डिंग की जांच के बाद कॉलेज के वुमन सेल ने थाने में इस घटना की शिकायत की है। इस पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को शिक्षा सचिव की ओर से सस्पेंड करने के लिखित निर्देश जारी हुए हैं। 


पीजी कॉलेज सीमा के वुमन सेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक छात्रा जब प्रिंसिपल के कमरे में स्कॉलरशिप का फार्म भरवाने गई तो उसको फोन पर बात करने के लिए कहा। आरोप हैं कि छात्रा ने जब फोन किया तो प्रिंसिपल ने उसके साथ अश्लील बातें शुरू कर दीं। तंग आकर छात्रा ने प्रिंसिपल की फोन कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। उसके बाद इसकी शिकायत वमेन सेल में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।





Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए