मौसम विभाग ने जारी किया येल्लो अलर्ट, 1 जनवरी को वर्षा-बर्फ़बारी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ब्यूरो


हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के साथ नए साल का आगाज हो सकता है. मौसम विभाग ने शिमला, कुफरी, मनाली और डल्हौजी पर्यटक स्थलों में नए साल पर बर्फबारी का अनुमान जारी किया है. सूबे के मध्यवर्ती और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पहली से तीन जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होगी, जिससे प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाएगा।

मैदानी इलाकों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने हिमाचल में शीतलहर का अनुमान भी जताया और येलो अलर्ट जारी किया है।


जानकारी के अनुसार, सूबे के सात इलाकों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है. केलांग में पारा लगातार गिर रहा है और यहां पर न्यूनतम तापमान -12 डिग्री दर्ज हुआ है. मौसम विभाग ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा औैर सिरमौर जिलों में कोहरा छाने और शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता पहली जनवरी से मौसम का मिजाज बदलेगा और ऊंचाई वाले इलाकों में 3 जनवरी तक हिमपात हो सकता है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए