सहायक जेल अधीक्षक ने गाड़ी से रौंदा एक कामगार, शव को सड़क में रख लोगों ने किया प्रदर्शन

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। अमित कुमार


 हमीरपुर-शिमला NH पर जबली जेल के सहायक जेल अधीक्षक जल शक्ति विभाग में ठेकेदार के पास कार्यरत एक कामगार को गाड़ी से टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति की आईजीएमसी ले जाते हुए मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी को स्वारघाट से हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है। मृतक की पहचान धर्म सिंह (39) निवासी राजपुरा के रूप में हुई है। उधर, पुलिस कार्यप्रणाली से गुस्साए ग्रामीणों ने एम्स के पास शव के साथ करीब एक घंटे तक धरना दे दिया। बताया जा रहा था कि व्यक्ति अपनी ड्यूटी के लिए राजपुरा रेन शेल्टर के पास पैदल जा रहा था। तभी ब्रह्मपुखर की तरफ  से एक कार आई और चालक उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में धर्म सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।


स्थानीय लोगों ने उसे एम्स पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को भी सूचित किया गया। एक्सरे में धर्म सिंह की दोनों टांगों में फ्रैक्चर पाया गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। शिमला पहुंचने से पहले ही नौणी के पास धर्म सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने कार चालक को कड़ी मशक्कत के बाद स्वारघाट में पकड़ा।



काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शांत करवाए लोग

मृतक के भाई जीवन राम ने आरोप लगाया कि पुलिस कार चालक को बचाने का प्रयास कर रही है और उसे सामने नहीं ला रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते धर्म सिंह को टक्कर मारने वाला चालक उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाता तो उसकी जिंदगी बच सकती थी। धरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा लोगों को काफी देर समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। 


डीएसपी बिलासपुर राजकुमार आरोपी चालक भूपेंद्र सिंह वसुंधरा कॉलोनी शामती सोलन, ए/पी सहायक जेल अधीक्षक जबली जेल को हिरासत में लिया गया है। उसका मेडिकल भी करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए