इतिहास रचने के बाद खिलाड़ियों ने मैदान में लगा दी नाटी

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ब्यूरो


विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी जीतने के बाद हिमाचल की टीम ने मैदान में खूब जश्न मनाया। टीम के खिलाड़ी मैदान में पहुंच गए और नाटी डाली। जीत की खुशी में कप्तान ऋषि धवन की आंखें छलक पड़ीं। वीजेडी सिस्टम के आधार पर जैसे ही अंपायरों ने हिमाचल को विजेता घोषित किया। टीम के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। 

प्रतियोगिता में कप्तान ऋषि धवन ने दिखाई शानदार फार्म

प्रतियोगिता में कप्तान ऋषि धवन ने गजब का प्रदर्शन किया। इन्होंने 17 विकेट झटके और 458 रन बनाए। धवन ने पांच बार अर्धशतकीय पारी खेली। 91 नाबाद उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। फाइनल में तीन विकेट लेने के साथ धवन ने 42 रन की पारी खेली। 

सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में ऋषि दूसरे, प्रशांत तीसरे स्थान पर

प्रतियोगिता में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में हिमाचल के कप्तान ऋषि धवन दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 458 रन बनाए। प्रशांत चोपड़ा तीसरे स्थान पर रहे। प्रशांत ने आठ मैचों में 456 रन बनाए। 


17 विकेट लेकर ऋषि धवन रहे दूसरे स्थान पर

विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में हिमाचल के ऋषि धवन दूसरे स्थान पर रहे। धवन ने पूरी प्रतियोगिता में कुल 17 विकेट लिए। 27/4 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। जो सेमीफाइनल में सर्विसेज के खिलाफ आया।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत