हमीरपुर में स्वामित्व योजना के लिए शुरू हुआ ड्रोन सर्वे डीसी ने किया शुभारंभ

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो

डीसी ने कल्लर कटोचां, छत्तर और सुनली से किया शुभारंभ

1482 आबादी देह गांवों में लोगों को मिलेंगे मालिकाना हक


आबादी देह क्षेत्रों में लोगों को मालिकाना हक प्रदान करने के लिए जिला हमीरपुर में पायलट आधार पर आरंभ की गई केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के कार्यान्वयन के लिए ड्रोन सर्वे मंगलवार से शुरू कर दिया गया। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने तहसील हमीरपुर के गांव कल्लर कटोचां, छत्तर और सुनली में ड्रोन सर्वे का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत जिला हमीरपुर के कुल 1482 आबादी देह गांवों में लोगों को मालिकाना हक प्रदान किए जाएंगे तथा संबंधित मालिकों को संपत्ति कार्ड वितरित किए जाएंगे। देबश्वेता बनिक ने बताया कि जिला का राजस्व अभिलेख तैयार करने के लिए आबादी देह गांवों में भारतीय सर्वेक्षण विभाग की मदद से ड्रोन से व्यापक सर्वे किया जाएगा। इसके आधार पर राजस्व अभिलेख तैयार होने के बाद लोगों को आबादी देह में उनकी आवासीय संपत्तियों के मालिकाना हक प्रदान किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों से संबंधित विवादों में कमी आएगी तथा मालिकाना हक मिलने के बाद लोग वित्तीय संस्थानों से आसानी से कर्ज ले सकेंगे। इससे ग्राम पंचायतों में विकास योजनाएं बनाने में भी काफी मदद मिलेगी।

  उपायुक्त ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत प्रत्येक आबादी देह गांव में संपत्तियों की चूना-मार्किंग की जाएगी तथा उसके बाद ड्रोन सर्वे किया जाएगा। ड्रोन की उड़ान से आबादी देह गांव का डिजिटल मानचित्र प्राप्त होगा जो सभी संपत्तियों का सटीक मापन उपलब्ध करवाएगा। यह मानचित्र उपग्रह से प्राप्त होने वाले मानचित्रों से  बेहतर एवं सटीक होगा। देबश्वेता बनिक ने बताया कि हमीरपुर तहसील के गांव कल्लर कटोचां, छत्तर और सुनली में संपत्तियों की चूना-मार्किंग के बाद मंगलवार को ड्रोन सर्वे शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एक ड्रोन प्रत्येक दिन तीन गांवों में सर्वे करेगा। उन्होंने बताया कि जिला में सर्वे के लिए जल्द ही ड्रोन की संख्या बढ़ाकर आठ कर दी जाएगी, ताकि जिला की सभी तहसीलों में यह कार्य एक साथ पूरा किया जा सके।  उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के अलावा सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों, स्थानीय टीकादारान और आम लोगों से इस कार्य को आपसी समन्वय के साथ अतिशीघ्र पूरा करने की अपील की है।

  ड्रोन सर्वे के शुभारंभ अवसर पर एडीएम जितेंद्र सांजटा, एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान, तहसीलदार एवं कार्यकारी जिला राजस्व अधिकारी डॉ. अशोक पठानिया, राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य  लोग भी उपस्थित थे।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


  

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध