शिमला: ठियोग में एक व्यक्ति कि हत्या, एक की गिरफ़्तारी

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। क्राइम डेस्क


 ज़िला शिमला के ठियोग क्षेत्र में तेजधार हथियार से एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार रमेश गाज्टा (52) पुत्र रंगिया राम निवासी गांव कलगांव पर 2 युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मामला बीते रोज का है, जब रमेश गाज्टा रात को अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी और इसी खोजबीन के दौरान कलगांव नाला के पास परिजनों ने रमेश के शव को लहूलुहान हालत में देखा, जिसके बाद इसकी सूचना देहा पुलिस चौकी को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सुबह 3 बजे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया। वहीं पुलिस ने घटना को लेकर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गिरफ्तारी भी की है। डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र सिंह (30) पुत्र बलिराम गांव कलगांव को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य की तलाश जारी है, जिसकी पहचान सुनील (21) पुत्र नंदलाल गांव कलगांव के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए