अनुबंध में लगे कर्मचारी 3 के बजाए 2 साल में होंगे पक्के, सीएम ने किया फाइनल

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ब्यूरो


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को शिमला पहुंचते ही अनुबंध और दैनिक वेतनभोगियों पर हाल में लिए गए फैसलों की फाइलों पर हस्ताक्षर कर दिए। सरकारी आवास ऑकओवर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने अनुबंध कर्मचारियों के पक्के होने के समय को तीन साल ये कम कर के दो साल करने की फाइल पर हस्ताक्षर कर पास कर दिया।

इसके साथ उन्होंने दैनिक वेतनभोगियों को पक्के होने से पहले का समय पांच से घटाकर नियमितीकरण की अवधि चार साल करने की भी मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री ने अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने का सेवाकाल भी एक साल घटाने की मंजूरी भी दे दी है। अब इसकी अधिसूचना सोमवार तक जारी हो सकती है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 27 दिसंबर को मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने गए थे। कैबिनेट की बैठक में लिए फैसलों को जल्द लागू करवाने के लिए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर मांग कर रहे थे। उनकी मांगों को पूरा करते हुए सीएम ने इन सभी फाइलों पर मुहर लगा दी।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए