अध्यापक को बच्चों को यातना देना पड़ा भारी, प्रदेश JJB अध्यक्ष ने दिए सस्पेंशन के आदेश

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। लीगल डेस्क


प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने बच्चों को यातना देने वाले अध्यापक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में ढुलमुल जांच करने वाले उपनिदेशक को भी स्पष्टीकरण देना होगा। चंबा जिले के लग्गा पंचायत में मिडल स्कूल के बच्चों को यातना देने वाला एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए  प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने फील्ड रिपोर्ट तलब की थी। प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के पास आई रिपोर्ट पर कड़ी कार्रवाही करते हुए शारीरिक यातनाएं देने वाले अध्यापक दूनी सिंहको तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने दिए हैं।


इसके अलावा चंबा जिला में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उप निदेशक से भी जवाब तलब किया है, क्योंकि इस अधिकारी ने भी अपनी रिपोर्ट सही तरीके से बोर्ड के समक्ष नहीं रखी। उक्त अधिकारी को अपना पक्ष बोर्ड के समक्ष जल्द से जल्द रखना होगा। प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने स्कूल में अध्यापक के बच्चों से निर्ममता से डंडे से पिटाई करने का यह पहला मामला है। इसमें इतना कड़ा कदम उठाया गया है।




Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए