हमीरपुर: SHO नादौन रिश्वत लेकर फ़रार, विजिलेंस टीम के ऊपर गाड़ी चढ़ाने के किए प्रयास

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। संदीप जैन



 जिला हमीरपुर के नादौन पुलिस थाने में तैनात एसएचओ पर रिश्वत लेने और बाद में रिश्वत के पैसों सहित फरार होने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को एसएचओ को रंगे हाथ गिरफ्तार करने पहुंची विजिलेंस टीम को पैसे लेकर चकमा देकर एसएचओ अपनी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गया।

यही नहीं, बताते हैं कि जब विजिलेंस टीम एसएचओ को पकडऩे लगी, तो उसने उन पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। विजिलेंस टीम ने सड़क से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। अंतिम सूचना मिलने तक फरार एसएचओ की गाड़ी विजिलेंस ने बरामद कर ली है, लेकिन एसएचओ अभी तक पकड़ में नहीं आया है। विजिलेंस को मिली शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लागाया कि एसएचओ नादौन ने मवेशियों को पठानकोट लेने जाने की अनुमति देने के एवज में 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी और पैसा न देने पर फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने एसएचओ को रंगे हाथ पकडऩे के लिए जाल बिछाया था।


बताते हैं कि एसएचओ अपनी निजी कार से मौके पर पहुंचा और शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ले ली। इसी बीच जब विजिलेंस की टीम उसे दबोचने लगी तो वह एकदम अपनी कार में बैठ गया। जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो उसने टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। एसएचओ को पकडऩे के लिए जिला से बाहर जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

एसपी विजिलेंस मंडी रेंज राहुल नाथ ने इसकी पुष्टि की है। हमीरपुर पुलिस के अनुसार आरोपी को जिले से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। 

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि नादौन थाना प्रभारी के खिलाफ विजिलेंस ने रिश्वत और हत्या के प्रयास में मामला दर्ज होने की सूचना दी है। विजिलेंस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है।





Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत