हमीरपुर: उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने गसोता में किया विकास कार्यों का निरीक्षण

हिमाचल क्राइम न्यूज़

हमीरपुर। ब्यूरो

फ़ाइल फ़ोटो: गसोता में जारी विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करतीं तथा अधिकारियों के साथ चर्चा करतीं उपायुक्त देबश्वेता बनिक।

 उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हमीरपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गसोता महादेव मंदिर परिसर का दौरा किया और वहां जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

 इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि गसोता महादेव मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है तथा इसे एक सुंदर धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

उन्होंने बताया कि मंदिर के पास ही स्थित पुराने जलाशय को बड़े स्वीमिंग पूल का रूप दिया जाएगा और इसके आस-पास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा गसोता में गौ सदन भी बनाया जा रहा है, जिसमें बेसहारा पशुओं को रखने की व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों से गसोता गांव में जारी अन्य विकास कार्यों की जानकारी भी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

 इस अवसर पर एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक शर्मा, बीडीओ रमेश कुमार, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान, अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।



Note:-  हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant


  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से