OLX में व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो,(अजय) मंडी।
फाइल फोटो:©

सुंदरनगर में ऑनलाइन सामान की खरीद-फरोख्त करने पर एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। सुंदरनगर निवासी शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह उर्फ रूबी खरबंदा ने कहा कि, उन्होंने कुछ दिन पहले ऑनलाइन सामान की खरीद- फरोख्त करने वाली एक कंपनी OLX पर अपनी कार नंबर (HP 31बी-8162) को बेचने के लिए पोस्ट डाली थी।

उन्होंने कहा कि कार को बेचने को लेकर इसमें उनकी कई खरीददारों से डील चली हुई है। उन्होंने कहा कि इन खरीददारों में से एक मोबाइल नंबर (+91-7733059614) ने उनकी कार के फोटो OLX से डाउनलोड किए। उन्होंने कहा कि उपरोक्त व्यक्ति ने बताया कि वो  मूलतः ऊना का रहने वाला है। वर्तमान में सेना में ग्वालियर में कार्यरत होने के बारे में बताया।
रूबी खरबंदा ने कहा कि उक्त व्यक्ति ने उनसे कार खरीदने की बात करके कार की आरसी, इंश्योरेंस व फोटो लेकर अन्य लोगों से उनकी कार की बिक्री को लेकर डील शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति कार को बेचने की डील के साथ-साथ अपने खाते में कार की खरीद को लेकर कुछ एडवांस अमाउंट डलवा कर उनके व अन्य लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है।
मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने सुंदरनगर थाना में उपरोक्त आरोपी के खिलाफ शिकायत पत्र देकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की गुहार लगाई है। वहीं शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह द्वारा बताए गए आरोपी के विभिन्न बैंक खाता नंबर भी पुलिस को मुहैया करवा दिए गए हैं। उधर थाना प्रभारी गुरुबचन सिंह ने बताया की शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह द्वारा OLX पर किसी व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी करने को लेकर एक शिकायत प्रत्र दिया गया है। मामले में पुलिस ने हर पहलू को ध्यान में रखकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Ajay
Himachal Crime News
 Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

BJP Leaders Meet: पएम आवस म भजप पदधकरय क मरथन बठक आगम चनव पर गहन चरच क अटकल

टीचर ने बेरहमी से पीटा छात्र

सूमो हादसे कि शिकार, चालक और नौ महिलाएं घायल

बारिश से सड़क पर गिरा बिजली का खंबा

शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी, चिट्टे का मुख्य सप्लायर नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

मार्ग में बर्फ पर एक साथ स्किड हुईं 2 बसें, बड़ा हादसा टला

कांगड़ा:मां को चाचा संग अवैध संबंध बनाते बेटे ने देखा, दोनों ने मिलकर मासूम को दी दर्दनाक मौत

सेल्फी लेना पड़ा भारी, सतलुज नदी में फंसे युवक-युवती

खाई में गिरी बारात के साथ लौट रही कैंपर गाड़ी, 1 बच्चे की मौत, 15 घायल

ये कैसी चिढ़: शादी नहीं हो सकी तो तुड़वाने के लिए भेजने लगा अश्लील वीडियो, लड़के पर पहले से दर्ज है रेप का केस