दलाई लामा को दिल्‍ली के अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में संक्रमण के चलते 4 दिनों से थे भर्ती

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो दिल्ली (प्रदीप)।

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को दिल्ली के एक निजी अस्पताल से शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। उन्हें चार दिन पहले सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित शख्स और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता 83 वर्षीय दलाई लामा धर्मशाला से मंगलवार को यहां साकेत के मैक्स अस्पताल में जांच के लिए आए थे। 

सूत्र ने बताया, ‘‘उन्हें सीने में संक्रमण के बाद मंगलवार को मैक्स अस्पताल लाया गया था। दलाई लामा को बाद में भर्ती कर लिया गया और कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत स्थिर हैं और आज उन्हें छुट्टी दे दी गई।’’ 

वर्तमान दलाई लामा, जो 14 वें दलाई लामा हैं, 6 अप्रैल को समाप्त हुए एक वैश्विक शिक्षण सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली में थे। वह सोमवार को धर्मशाला लौटे थे।

NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-PARDEEP
Himachal Crime News
 HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए