ज्वाला जी मंदिर की दीवारें 10 किलो चांदी की परत से चमकेंगी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो ज्वालाजी।



ज्वालामुखी मंदिर के गर्भ गृह को और दर्शनीय बनाया जाएगा। इसके लिए अहमदाबाद के एक व्यापारी श्रद्धालु मनोहर अग्रवाल ने अपनी कुलदेवी मां ज्वालाजी को 10 किलो चांदी भेंट की है। इस चांदी से मंदिर के मुख्य द्वार, निकासी द्वार और वीआईपी द्वार की दीवारों पर फ्रेम बनाकर चांदी की परत चढ़ाई जा रही है। इस काम में लगे कारीगरों को डेढ़ लाख रुपये अग्रवाल परिवार की ओर से ही दिए जाएंगे। 10 किलो चांदी की कीमत चार लाख रुपये बताई जा रही है। 


इसके साथ ही मुख्य ज्योति के सोने के आले के साथ चांदी का दानपात्र भी लगाया जा रहा है। जिस पर अहमदाबाद के कारीगर नक्काशी कर रहे हैं।

दानपात्र के लिए पहले सागवान की लकड़ी का फ्रेम बनाया गया, उसके बाद उस पर चांदी की परत लगाकर उसके अंदर पीतल का दानपात्र फिट किया जा रहा है। पुजारी परीक्षित शर्मा ने बताया कि अग्रवाल परिवार ने कुल देवी को यह भेंट समर्पित की है। श्रद्धालु मनोहर अग्रवाल ने बताया कि उनके परिवार और रिश्तेदारों ने सहयोग कर इस कार्य को पूर्ण करने में मदद की है।

इससे पहले मंदिर ट्रस्ट की बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया था, फिर प्रशासन की अनुमति के बाद यह चांदी की परत चढ़ाने का काम शुरू हुआ है। मंदिर अधिकारी जगदीश शर्मा का कहना है कि मुख्य द्वारों और मुख्य दानपात्र पर फ्रेम बनाकर चांदी की परत चढ़ाने का काम किया जा रहा है।
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला