खीरगंगा: ट्रैकिंग करते गिरने से पर्यटक की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो कुल्लू। संवाददाता
फाइल फोटो: google

एक ट्रैकर की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है। ट्रैकर अपनी पत्नी के साथ ट्रैकिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध खीरगंगा ट्रैक रूट पर निकला था। 


इस दौरान वापस आते हुए खीरगंगा के पास पांव फिसलने से वह पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया। पर्यटक के साथ रविवार देर शाम को हादसा हुआ है।
मणिकर्ण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम के साथ शव को मुश्किल से गहरी खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पवन राम नामी के गिरने के बाद उसकी पत्नी प्रियंका घबरा गई।


 उसने अन्य पर्यटकों के साथ मिलकर अपने पति को ढूंढने की कोशिश की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रियंका ने फोन के माध्यम से इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात दस बजे तक तलाशी अभियान चलाया। लेकिन उन्हें भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस फिर स्थानीय रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। यहां पर कई घंटों की मशक्कत के बाद ट्रैकर का शव गहरी खाई में दिखाई दिया।

 पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ खाई में उतरी और ट्रैकर को बाहर निकाला। मृतक की पहचान 29 वर्षीय पवन राम नामी पुत्र यशपाल राम नामी, निवासी आदर्श नगर लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गाजियाबाद में आईटी सेक्टर में नौकरी करता था। उधर, एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने शव को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद ट्रैकर का शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध