शिमला में एक दुकान में लगी आग

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो शिमला (रेक्टा)।


गुम्मा में शनिवार सुबह एक दुकान में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। सूचना मिलने के बाद नेरवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट  माना जा रहा है ।
गुम्मा निवासी कमलेश, प्रेम, प्रमोद, हीरा सिंह और नारायण ने शनिवार सुबह करीब पांच बजे गुम्मा बाज़ार में बुद्धि सिंह पुत्र धंगु राम की दुकान से लपटें निकलती देखी। उन्होंने इसकी सूचना गुम्मा बाजार में अन्य लोगों के दी। लोगों ने एकत्रित हो कर अपने घरों की टंकियों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, परन्तु तब तक दुकान में रखी फोटो स्टेट, लेमिनेशन मशीन, कंप्यूटर, स्टेशनरी, पतंजलि के उत्पाद व अन्य सामान जलकर राख हो चुका था।
हालांकि लोगों ने अन्य दुकानों तक फैलने से पहले ही आग पर काबू पा लिया और एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। आग से दस लाख रुपये से अधिक का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नेरवा से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरु की।

NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Rajesh Raikta
Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए