पुलिस में केस दर्ज करवाने वाले व्यक्ति को जान से मारने की धमकियां

हिमाचल क्राइम न्यूज 
ब्यूरो ऊना (सूत्र संवाद)।

 धोखाधड़ी मामले की पुलिस में केस दर्ज करवाने वाले व्यक्ति को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित जोह निवासी कृष्ण ने अपनी और परिवार की जान को खतरा बताते हुए वीरवार को उपायुक्त राकेश प्रजापति और एसपी दिवाकर शर्मा को शिकायत सौंपी। 

उन्होंने अपनी और परिवार की जान की सुरक्षा मांगी। गौरतलब है कि बीते रोज जोह निवासी केवल कृष्ण ने पुलिस चौकी दौलतपुर में शिकायत की थी। इसमें कहा था कि वर्ष 2018 में चार साथियों ने उनके नाम पर धोखे से हस्ताक्षर करवाकर बैंक से टिपर के लिए 17.90 लाख रुपये लोन सेक्शन करवाया। टिपर के लिए कोटेशन भी होशियापुर से ली गई। इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। 




केवल कृष्ण ने बताया कि लोन अप्लाई करने के कुछ समय बाद ही बैंक ने लोन भी सेक्शन कर दिया। इसका पता बैंक द्वारा मिले नोटिस के बाद पता चला है। नोटिस के बाद केवल कृष्ण ने तुरंत दौलतपुर चौकी पहुंच पुलिस के पास शिकायत दे दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केवल कृष्ण का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी आए दिन उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोपियों ने कई बार केस वापस लेने की भी बात कही। उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग उठाई। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि मामले को लेकर व्यक्ति ने मुलाकात की है। मामले को लेकर जांच की जा रही है।

NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए