रक्तदान शिविर में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो,( दिनेश)  मंडी।


करसोग रैड क्रॉस सोसाइटी मेला नलवाड़ समिति करसोग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन 7 अप्रैल को पुलवामा शहीदों की याद में कमला नेहरू अस्पताल की टीम के साथ मिलकर किया गया जिसमें कुल 78 दानी सज्जनों ने रक्तदान किया जबकि 116 के करीब रक्तदान करने पहुंचे थे लेकिन डॉक्टर की सलाह पर शेष रक्तदान ना कर सके। इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी करसोग (ना0) (भा0प्र0से0) अपूर्व देवगन ने किया व इसके लिए यहां रूक कर सभी का हौसला बढ़ाया। 

रक्तदान करने वालों में श्री मती श्वेता देवगन, पुलिस उपाधीक्षक अरूण मोदी, तहसीलदार संजित शर्मा नायब तहसीलदार कानूनगो मोती राम,इस कैंप के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अंकुश ठाकुर,देवी सिंह नेगी, पत्रकार वर्ग में से कुलभूषण वर्मा व बावा दिनेश शिक्षक वर्ग,राजकीय महाविद्यालय,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ड्यूटी पर तैनात अधिकारीयों व कर्मचारियों, बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन पर तैनात शिक्षक, चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों,कनिष्ठ अभियंताओं, सरकारी ठेकेदारों व्यापार मंडल के सचिव व अन्य सदस्यों, महिलाओं व किशोरीयों,किसानों श्रमिकों,अन्य अधिकारीयों,कर्मचारियों  अॉटो मोबाइल व उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोगों व एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस के स्वयंसेवीयों व विद्यार्थियों सहित समाज के हर वर्ग ने दिया। इस रक्तदान शिविर में कमला नेहरू अस्पताल से आई टीम में डॉक्टर पायल,कमलेंद्र कुमार सीनियर लैब टैकनिशियन,ललित शर्मा लैब टैकनिशियन,शेर सिंह कांउसलर व विक्रम सहायक व चालक मोहर सिंह शामिल थे और उन्होंने बताया कि कमला नेहरू अस्पताल का करसोग में यह पहला रक्तदान शिविर है और इसके लिए किए गए समस्त प्रबंध के लिए करसोग रैड क्रॉस सोसाइटी व मेला नलवाड़ समिति तथा विशेष तौर पर उपमंडलाधिकारी(ना0) श्री अपूर्व देवगन व शिविर के नोडल अधिकारी अंकुश ठाकुर, देवी सिंह नेगी भारद्वाज ठाकुर तथा अन्य समस्त सहयोगीयों का आभार व्यक्त किया व आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी कमला नेहरू अस्पताल के ब्लड बैंक के लिए करसोग रैड क्रॉस सोसाइटी व मेला नलवाड़ समिति तथा अन्य संगठनों का भी विशेष योगदान रहेगा। वहीं अंकुश ठाकुर ने बताया कि वे रक्तदान करने वाले सभी रक्त दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया है व व्यापार मंडल व करसोग ब्लड डोनरस ग्रुप के सभी सदस्यों का व प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से किए गए योगदान के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही उन्होंने श्री देवी सिंह नेगी, भारद्वाज ठाकुर शिविर में आए समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों व राजकीय महाविद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य डा0 दीपा शर्मा सहायक प्रोफेसर कुलभूषण शर्मा व एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस के स्वयंसेवीयों का आभार जताया व नवरात्र के दौरान मातृ शक्ति को समर्पित इस शिविर में रक्तदान करने के लिए सभी पर मां दुर्गा की कृपा दृष्टि बने रहने की कामना की ।
श्री अपूर्व देवगन ने इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए नियुक्त पूरी टीम का धन्यवाद किया।
सायं 4 बजे शिविर का समापन कृतज्ञ टीम ने पुलवामा शहीदों की याद में देशभक्ति का गीत'दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए से किया''।

NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-DINESH
Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

BJP Leaders Meet: पएम आवस म भजप पदधकरय क मरथन बठक आगम चनव पर गहन चरच क अटकल

सेल्फी लेना पड़ा भारी, सतलुज नदी में फंसे युवक-युवती

सूमो हादसे कि शिकार, चालक और नौ महिलाएं घायल

बारिश से सड़क पर गिरा बिजली का खंबा

कपल चैलेंज से आप पड़ सकते है एक भारी मुश्किल में, जानिए

शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी, चिट्टे का मुख्य सप्लायर नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

मार्ग में बर्फ पर एक साथ स्किड हुईं 2 बसें, बड़ा हादसा टला

टीचर ने बेरहमी से पीटा छात्र

कांगड़ा:मां को चाचा संग अवैध संबंध बनाते बेटे ने देखा, दोनों ने मिलकर मासूम को दी दर्दनाक मौत

खाई में गिरी बारात के साथ लौट रही कैंपर गाड़ी, 1 बच्चे की मौत, 15 घायल