खंबे से टकराई सुमो

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो हमीरपुर (ठाकुर)।



थाना बड़सर के तहत बिझड़ी-दियोटसिद्ध सड़क मार्ग पर कोटला के समीप देर रात एक गाडी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे हमीरपुर से शिमला रैफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजदा मोहम्मद पुत्र कुश दिन मोहम्मद अपनी टैक्सी नंबर गाडी को लेकर बिझड़ी की तरफ जा रहा था कि अचानक कोटला के समीप नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते गाडी सड़क किनारे लगे खम्बे से जा टकराई।


खम्बे और गाडी के बीच की टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाडी की ड्राईवर साइड बिलकुल खत्म हो गई है। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे शिमला रैफर किया गया है। इस हादसे के तुरंत बाद उक्त स्थान के साथ लगते एक परिवार की महिला सुनीता देवी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर घायल चालक को हमीरपुर पहुंचाया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के चलते शिमला भेज दिया गया।

पुलिस ने धारा-279/337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने की है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Karan Thakur
Himachal Crime News
HP Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से