विदेश भेजने के नाम पर ठगी का अरोपी गिरफ्तार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा (सूत्र संवाद)।


युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी करने वाले एक जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जालसाज जाली वीजा लगा कर युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठता था। इसमें तीन पालमपुर उपमंडल और शिमला के एक व्यक्ति से उसने लाखों रुपये विदेश भेजने के नाम ठगे हैं। इस पर इन लोगों ने अपने से धोखाधड़ी होने पर 25 मार्च को पालमपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जालसाज की छानबीन शुरू कर इसे अब गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बड़े स्तर पर संबंध बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली का एक जालसाज लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करता था। यह लोगों से चार से साढ़े चार लाख रुपये लेता था। इसके झांसे में कई लोग आए हैं। जालसाज अनवर शेख निवासी दिल्ली ने इन लोगों से चार से साढ़े चार लाख रुपये हर एक से विदेश भेजने के नाम पर लिए थे, लेकिन यह जालसाज इन लोगों को ठगता रहा। यह देख अशोक कुमार निवासी क्यारवां, राहलु निवासी डखनू खुंडिया, मुकेश निवासी सन्हू और रविंद्र कुमार निवासी शिमला ने इसकी शिकायत पुलिस में 25 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। लिहाजा, शिकायत करते हुए पुलिस ने इस जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि जालसाज को खरड़ (चंडीगढ़) से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह यहां पर जाली वीजा की दुकान चलाता था और इसके पास अपनी जाली मुहरें पकड़ी गई हैं। साथ ही कई लोगों के पासपोर्ट भी पकड़े हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस जालसाज से तमिलनाडु से लेकर कई राज्यों के लोगों के दस्तावेज मिले हैं। इससे आशंका जताई गई है कि इस जालसाज को कई राज्यों को पुलिस को तलाश है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस जालसाज ने चार शादियां की हैं। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस जालसाज को कड़ी मशक्कत के बाद चंडीगढ़ खरड़ से गिरफ्तार किया है। 

जालसाज को पांच दिन का मिला पुलिस रिमांड : डीएसपी
डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए जालसाज को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जालसाज के संबंध बड़े गिरोह से हो सकते हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है।

NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत