काजल बोले कांग्रेसी सरकारी पार्टी और भाजपा जुल्मीबाज़ पार्टी

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो (रतन) कांगड़ा

कांगड़ा-चम्बा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने गुरूवार को इंदौरा के मदोली में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि संस्कारों और जुमलों में क्या चुनना है, यह जनता ने तय करना है। कांग्रेस जहां संस्कार की बात करती है वहीं बीजेपी नेता जुमलेबाजी ही करते हैं। उन्होंने शांता कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शांता कुमार ने भी अपनी घोषणाओं को जुमला ही बनाकर रख दिया और उन घोषणाओं पर कोई काम नहीं किया।


उन्होंने कहा कि मोदी की धुन पर नाचने वाले बीजेपी नेता बताएं कि क्या कांग्रेस द्वारा शुरु की गई छात्र वर्दी योजना की वर्दी और मेधावियों को लैपटॉप दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी क्षेत्रवाद और जातिवाद पर बात करती है जबकि कांग्रेस विकास की बात करती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कुछ भी हथकंडे अपना सकती है।
पवन काजल ने क्षेत्र की सड़कों की बदहाली पर भी व्यंग्य कसे। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जहां एक बड़े नेता को टिकट दी तो वहीं कांग्रेस ने एक ट्रैक्टर चलाने वाले को टिकट दिया है। उन्होंने जनता से तुलना कर वोट करने की अपील करते हुए कहा कि वह आम जनता का एम.पी. बनेंगे। अपने एकदिवसीय इंदौरा दौरे के दौरान पवन काजल ने मंड मियाणी, उलैहड़ियां, बकराड़वां, गगवाल और मलकाणा में भी जन सभाएं कीं। पवन काजल ने मतदाताओं के बीच नीचे बैठकर फोटो भी खिंचवाई।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Rattan Choudhary
Himachal Crime News
 HP Bureau





Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत