रिटायर सैनिक का घर दबंगों ने जेसीबी लगवा कर तुड़वाया

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो सिरमौर(शर्मा)।


देश की सीमाओं पर सैनिक अपनी जान की बाजी लगा कर देश की सुरक्षा कर रहे हैं, लेकिन सीमा पर तैनात उन्हीं जवानों के परिवारों पर दबंग लोग सितम ढा रहे हैं और उन्हें राजनैतिक संरक्षण मिल रहा है.

 एक ऐसा ही मामला पांवटा साहिब में सामने आया है, जहां कुछ दबंग लोगों ने भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके जीत बहादुर ​के मकान को जेसीबी लगा कर गिरवा दिया गया. यह मामला पांवटा साहिब के बाता मंडी का है.

 पूर्व सैनिक जीतबहादुर ने सेना में सेवाएं देने के बाद लोक निर्माण विभाग में सेवाएं दी. उन्होंने पांवटा नेशनल हाइवे के साथ अपना आशियाना बनाया जिसमें वे अपने बेटे योगेंदर सिंह छेत्री के साथ जीवन गुजार रहे थे.

फिलहाल, उत्तराखंड के विकासनगर में वे अपने बड़े बेटे के यहां शादी समारोह में गए थे. गौरतलब है कि उनका एक बेटा मनीष छेत्री भी वर्त्तमान में देश की रक्षा के लिए सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है.



इस घटना के बाद दर्जनों सैनिक परिवार एसडीएम के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचे. एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-Vikas 
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए