दुकान से मिली अवैध शराब की 79 पेटियां

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो मंडी। संवाददाता 

खेप मंडी के धर्मपुर से बरामद की गई है। आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि भराड़ी चौक पर एक दुकान में अवैध शराब रखी हुई है। दुकान पर छापेमारी के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया,जिसमें राज्यकर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त रमेश चौहान,राज्य कर सहायक अधिकारी संजय कुमार और थाना प्रभारी धर्मपुर सुरम सिंह को शामिल किया गया। इन्होंने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर शनिवार शाम दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान से अवैध शराब की 79 पेटियां बरामद की गई, जिसमें अंग्रेजी शराब की 26 पेटियां, देसी शराब की 12 पेटियां और बीयर की 41 पेटियां शामिल थी।

देर रात 11 बजे तक विभाग की कार्रवाई जारी रही। पकड़ी गई शराब की कीमत 2.50 लाख से अधिक आंकी जा रही है। राज्यकर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त प्रीतपाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला भर में इस प्रकार की पांच टीमों का गठन किया गया है,जो समय-समय पर छापेमारी करके अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश कर रही है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब का इस्तेमाल किसी भी लिहाज से नहीं होने दिया जाएगा और इस पर कार्रवाई के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए