शिमला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली स्याही लगाए सती के पोस्टर पर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला (अजय)।
शक्ति के पोस्टर पर काली स्याही लगाने के बाद लिखा बेशर्म सत्ती

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अपशब्द बोलने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के वायरल वीडियो के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने राजधानी शिमला में हल्ला बोला। कांग्रेस ने सतपाल सिंह सत्ती के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पार्टी कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए सत्ती का पुतला फूंका गया।




इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर सतपाल सत्ती के पोस्टरों पर कालिख पोती गयी। कांग्रेस ने सत्ती के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उनसे देश की जनता व कांग्रेस पार्टी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को कहा। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि जब तक सतपाल सिंह सत्ती कांग्रेस और देश से माफी नही मांगते तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अभद्र भाषा उनकी मानसिकता को दर्शाता है। साथ ही सत्ती ने दलित वर्ग का भी अपने भाषण में अपमान किया है। इससे स्पष्ट है, कि अपनी हार देख भाजपा के लोग बोखला गए हैं। तभी वे इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे है।
विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जेनव चंदेल, उपाध्यक्ष गीता नेगी, सचिव हरि कृष्ण हिमराल, सोनिया चौहान युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर व सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।



NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-AJAY
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए